×
Top Trending Topics
Loading Latest Topics...
MENU ×

Follow Us

Search
BreakingNews

YouTube New Update 2027: अब चैनल डिलीट होने से पहले मिलेगा 30 दिन का समय! जानें यूट्यूब के नया नियम

Written By- Tanatan Gyan Team
नवंबर 05, 2026
youtube new update 2027 channel deletion rule and 30 day warning policy banner

अब तक एक छोटी सी गलती से सालों की मेहनत वाला चैनल रातों-रात डिलीट हो जाता था। लेकिन हाल ही में YouTube ने एक ऐसा नया नियम निकाला है जिससे हर क्रिएटर को बड़ी राहत मिली है।

अब चैनल सीधे डिलीट नहीं होगा, बल्कि गलती सुधारने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है यह नया नियम और आपको यह मौका कैसे मिलेगा?

क्या चैनल टर्मिनेशन बंद हो गया?

पूरी तरह ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, YouTube ने यह बदलाव सभी चैनलों के लिए नहीं किया है। फिलहाल यह नियम सिर्फ कुछ स्पैम से जुड़े मामलों में लागू होगा। पहले ऐसी गलती होने पर चैनल सीधे बंद हो सकता था, लेकिन अब कुछ चैनलों को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।

क्या है 30 दिन का नया नियम?

how youtube 30 day cleanup window and channel lock work for creators

जिन चैनलों को इस नियम का फायदा मिलेगा, उन्हें 30 दिनों का समय दिया जाएगा। इस दौरान वे नए वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे और न ही कमेंट कर सकेंगे। इस समय में उन्हें गलत वीडियो हटाने या उनमें सुधार करने होंगे। इसके बाद YouTube चैनल की जांच करेगा। सब कुछ सही मिलने पर चैनल फिर से चालू हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर अपील भी कर सकते हैं।

'न्यूक्लियर' ऑप्शन क्या है?

यह सबसे बड़ा और आखिरी विकल्प है। अगर वीडियो में सुधार करने के बाद भी YouTube की जांच में चैनल पास नहीं होता, तो चैनल मैनेजर 30 दिनों के अंदर सभी वीडियो डिलीट कर सकते हैं। इससे चैनल तो बच जाएगा, लेकिन उसमें मौजूद सभी वीडियो हमेशा के लिए हट जाएंगे। इसलिए इस विकल्प को मजबूरी में ही चुनना चाहिए।

कहाँ देखें वार्निंग और कैसे बचाएं चैनल?

youtube nuclear option to wipe video library and save channel monetization

अगर आपका चैनल इस नए नियम के लिए चुना जाता है, तो YouTube आपको ईमेल और कंप्यूटर पर YouTube Studio के जरिए सूचना देगा। सूचना मिलने के बाद ये काम करें:

कंप्यूटर पर YouTube Studio खोलें और चैनल की स्थिति देखें।

पता करें कि किन वीडियो में गलती है।

उन वीडियो को सुधारें या डिलीट करें।

इसके बाद YouTube की जांच का इंतजार करें।

ध्यान रखें, 30 दिनों का समय नोटिस मिलते ही शुरू हो जाता है। इसलिए देर न करें।

कब होगा डायरेक्ट टर्मिनेशन?

YouTube ने अभी यह साफ नहीं बताया है कि किन गलतियों पर 30 दिन का मौका मिलेगा। इसलिए यह मानना गलत होगा कि हर चैनल को यह सुविधा मिलेगी। इस नए नियम से पुराने स्ट्राइक सिस्टम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह 90 दिनों में तीसरा स्ट्राइक मिलने पर चैनल हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

क्रिएटर्स को क्या फायदा?

how to check youtube studio warning alert and fix policy violations

इस नए अपडेट से क्रिएटर्स को अपनी गलती सुधारने का एक और मौका मिलेगा। इससे अनजाने में हुई गलती या पुराने वीडियो की वजह से चैनल खोने का डर कम होगा। साथ ही, क्रिएटर्स की मेहनत भी बेकार होने से बच सकती है। वहीं, AI से वीडियो बनाने वालों को भी अब YouTube के स्पैम नियमों का खास ध्यान रखना होगा।

YouTube का यह नया अपडेट क्रिएटर्स के लिए राहत की खबर है, लेकिन फिलहाल इसका फायदा कुछ ही चैनलों को मिलेगा। यह अभी टेस्टिंग में है और सभी पर लागू नहीं हुआ है। इसलिए चैनल को सुरक्षित रखने के लिए YouTube के नियमों का पालन करें और समय-समय पर YouTube Studio में आने वाले अलर्ट जरूर चेक करते रहें।

Connect With Us
© Tanatan Gyan. All Rights Reserved.
Designed by Tanatan Gyan