स्मार्टफोन की दुनिया में एक ऐसा डिवाइस आया है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे 'क्या यह वाकई सिर्फ एक फोन है?' चीनी रग्ड स्मार्टफोन ब्रांड 8849 ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Tank 5 लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी और सबसे अनोखी खासियत यह है कि इसमें एक इन बिल्ट 2K DLP लेजर प्रोजेक्टर दिया गया है यानी आप इस फोन से सीधे दीवार या किसी भी सतह पर फिल्म, प्रेजेंटेशन या कोई भी कंटेंट प्रोजेक्ट कर सकते हैं।
10 जून 2026 को ग्लोबल प्री ऑर्डर शुरू हुए और 18-19 को इसे आधिकारिक रूप से पेश किया गया। शिपिंग 10 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है।
8849 कम्पनी कौन है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि 8849 दरअसल Unihertz ब्रांड का एक सब-ब्रांड है। Unihertz वही कंपनी है जो छोटे साइज के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन और फिजिकल कीबोर्ड बनाने के लिए जानी जाती है। 8849 नाम दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई (8, 849मीटर) से लिया गया है, जो इस ब्रांड की "एक्सट्रीम ड्यूरेबिलिटी" सोच को दर्शाता है। यह ब्रांड खास तौर पर आउटडोर वर्कर्स, एडवेंचर और इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए फोन बनाता है।
इन-बिल्ट 2K DLP लेजर प्रोजेक्टर
Tank 5 का सबसे चर्चित फीचर है इसका बिल्ट-इन 2K DLP प्रोजेक्टर। यह कोई साधारण या कम क्वालिटी का प्रोजेक्टर नहीं है, बल्कि यह 2048x 1080पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 220 लुमेन ब्राइटनेस देता है। इसमें कुछ खास तकनीकी खूबियां हैं। जैसे
• लेजर बेस्ड ऑटोफोकस- प्रोजेक्टर 4 मीटर तक की दूरी पर ऑटोमैटिक रूप से फोकस सेट करता है।
• ऑटोमेटिक कीस्टोन करेक्शन- अगर फोन थोड़ा तिरछा भी हो, तो प्रोजेक्ट प्रोजेक्टेड इमेज अपने आप सीधी हो जाती है।
• 4- पॉइंट्स ToF करेक्शन: ऊबड़- खाबड़ सतह पर भी इमेज सही आकार में दिखती है।
सोचिए कैंपिंग ट्रिप पर जाए और बिना किसी अलग प्रोजेक्टर के टेंट की दीवार पर फिल्म देखें या किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर बिना किसी स्क्रीन के प्रेजेंटेशन दिखाएं, यही Tank 5 का असली जादू है।
Tank 5 में पहली बार 8849 की किसी डिवाइस में फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर चलता है , जो 4nm प्रक्रिया पर बना है। इसमें एक Cortex-X4 कोर, 3.4GHz पर और चार कोर्टेक्स-A720 एफिशिएंसी कोर हैं।
शुरुआती टेस्टिंग में इस फोन ने AnTuTu पर 23 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया था, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पूरी तरह सक्षम है।
अगर हम इसके रैम और स्टोरेज की बात करें तो 18GB LPDDR5X RAM है, 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज है और आप चाहे तो इसके स्टोरेज को 2TB तक माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से बढ़ा भी सकते है।
विशाल डिसप्ले
Tank 5 में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 3200X1440 पिक्सल (3K) रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेत के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। पंच-होल कैमरा कटआउट स्क्रीन एरिया को अधिकतम रखता है।
दमदार कैमरा सेटअप
Tank 5 में ट्रिपल कैमरा रियर सिस्टम दिया गया है
• 50MP मेन कैमरा जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए सही है
• 50MP टेलीफोटो लेंस जो दूर की चीजें जूम करके आप आसानी से देख सकते हैं
• 50MP नाइट विज़न कैमरा, जो पूरे अंधेरे में भी फोटो खींच सकता है, जो सिक्योरिटी और आउटडोर एक्प्लोरेशन के लिए बेहद काम का है।
• सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दो दिन तक चलाने वाली बैटरी
रग्ड फोन की एक पहचान होती है, उसकी बड़ी बैटरी। Tank 5 में 17,600mAh की विशाल बैटरी है, जो आम स्मार्टफोन की बैटरी से लगभग 4 से 5 गुना बड़ी है। यह बैटरी 120W के फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।इसके अलावा 25W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है यानी आप इस फोन को एक पोर्टेबल पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी
Tank 5 कनेक्टिविटी के मामले में भी कोई कमी नहीं छोड़ता है। इसमें
• Wi-Fi (सबसे तेज वाईफाई स्टैंडर्ड)
• Bluetooth 5.4
• NFC
• Dual Nano-Sim + eSim सपोर्ट
• USB 3.1 और Display Port 1.4 ( बाहरी स्क्रीन से कनेक्ट करने के लिए)
• Dual Frequency GPS
ड्यूरेबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी
यह फोन IP68 और IP69 दोनों सर्टिफिकेशन के साथ आता है यानी यह पानी में डूबने और हाई-प्रेशर पानी की धार को भी झेल सकता है। इसकी मोटाई 33.8mm और वजन 715 ग्राम है यानी यह किसी पतले प्रीमियम फोन की तरह नहीं, बल्कि एक मजबूत और भरी डिवाइस की तरह है।ऑपरेटिंग सिस्टम
Tank 5 बॉक्स से बाहर निकलते ही Android 16 पर चलता है। कंपनी ने 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है हालांकि बड़े Android वर्जन अपडेट की गारंटी अभी नहीं दी है है।
कीमत और उपलब्धता
Tank 5 की नियमित कीमत 999.99 डॉलर (लगभग 83,000 रूपये) है। लेकिन प्री ऑर्डर पर पहले 100 खरीददारों को 100 डॉलर की छूट मिली, जिससे यह 899। 99डॉलर में उपलब्ध था।
यह फोन फिलहाल 8849 की आधिकारिक वेबसाइट (8849tech.com) पर उपलब्ध है। शिपिंग अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके के वेयरहाउस से 10 जुलाई 2026 के बाद शुरू हो रही है। फिलहाल अभी भारत में इसे लॉन्च नहीं किया गया है।
किनके लिए है यह फोन?
8849 Tank 5 एक आम यूजर के लिए नहीं बना है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है। जो
• आउटडोर एडवेंचर, कैंपिंग, ट्रैकिंग या एक्सपोजिंग पर जाते हैं
• फील्ड इंजीनियर्स और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स जिन्हें मज़बूत और टिकाऊ फोन चाहिए
• सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स जिन्हें नाइट विज़न कैमरा काम आता है
• बिज़नेस ट्रैवलर्स जो बिना अलग प्रोजेक्टर के प्रेजेंटेशन देना चाहते हैं
• जो लोग कुछ हटके और यूनिक डिवाइस चाहते हैं
8849 Tank 5 स्मार्टफोन की दुनिया में एक बेहद अनोखा और महत्वाकांक्षी डिवाइस है। इसका 2K DLP लेजर, 17,600mAh की बैटरी, Dimensity 9400e फ्लैगशिप चिप और IP68+IP69K ड्यूरेबिलिटी इसे किसी भी रग्ड स्मार्टफोन से अलग बनाती है। हालांकि इसका वजन 715 ग्राम और मोटाई 33.8mm इसे रोजाना की जॉब जेब में रखने वाला फोन नहीं बनाती, लेकिन जो लोग इसके टारगेट यूजर है, उनके लिए यह एक बार में फोन, प्रोजेक्टर और पावर बैंक तीनों का काम कर सकता है।



